पूर्व आईपीएस ने बांटी ग्रामीणों को रजाइयां

विकासनगर।

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकाकरी जगतराम जोशी ने टिपोऊ, सलगा, टिमरा, दिलोऊ, जिसोऊ, घराना, खमरोली, सुरेऊ, कोटा, तारली, खराया, आरा, चंदेऊ, उभरेऊ, सुपोऊ, बोहा, भंजरा आदि गांवों के ढाई सौ परिवारों को पांच सौ रजाई वितरित की। कहा कि गरीब परिवारों को सर्दियों में किसी भी समस्या से जूझना न पड़े इसके लिए प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को दो-दो रजाई दी गई है। पूर्व आईपीएस जोशी ने बताया कि वे पिछले बीस साल से गांवों में निर्धन परिवारों को कंबल और रजाई वितरित कर रहे हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेंद्र शर्मा, मुन्ना, सरिता तोमर, अंकित जोशी, अल्पना तोमर, रीता बिष्ट, प्रियंका, पूनम, अतर सिंह नेगी, बनीता, भीम दत्त शर्मा, दाताराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *