सीएचसी पर टेक्नीशियन की तैनाती न होने से बिना एक्सरे के ही लौट रहे सैकड़ों मरीज
लखनऊ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा में एक्सरे मशीन पर एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती न होने के चलते एक तरफ जहां एक्सरे मशीन धूल फांक रही है,तो वहीं दूसरी तरफ मरीज एक्सरे के लिए दर-दर भटक रहे है। इसके अलावा शल्य उपकरण भी अलमारी में बंद पड़े हैं।इससे मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सीएचसी पर अपना इलाज करवाने आये दर्जनों मरीजों ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे मशीन है,लेकिन एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती न होने के कारण एक्सरे मशीन कमरे में बंद रहती है। इससे यहां इलाज करवाने आने वाले मरीजों को यह लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक्सरे मशीन होने के बावजूद मरीज इसके लाभ से वंचित है।जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर ने यहां पर तैनात टेक्नीशियन को बलरामपुर अस्पताल में अटैच कर रखा है।इसके अलावा सीएचसी पर दवाइयों का भी टोटा है।अस्पताल के प्रभारी ने बताया कि यह समस्या शीघ्र हल की जाएगी।
