सिरसा में सड़कों पर उतरे कृषि कानून विरोध लोग, ट्रेन रोकी, बाजार बंद

सिरसा 

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा किए गए बंद का जिलेभर में व्यापक असर देखने को मिला। हाथों में किसान यूनियनों के झंडे थामे किसान सुबह सवेरे ही सड़कों पर नारेबाजी करते दिखाई देने लगे। किसान अलग अलग टोलियों में मुख्य चैक चैराहों पर बैठे रहे। हिसार रोड पर मुख्य बस स्टैंड के निकट, बरनाला रोड पर भूमणशाह चैक, डबवाली रोड पर लालबत्ती चैक सहित अन्य बाजारों में किसानों ने सड़क के बीच अवरोधक लगा दिये। शहर के सभी बाजार बंद रहे। दुकानदार दुकानों के आगे बैठे रहे।

किसान आंदोलन के चलते आम आदमी को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अपने निजी वाहनों से इधर उधर जा रहे राहगीरों को प्रदर्शनकारियों ने वापस भेज दिया। हालांकि एंबुलेंस व बीमार को लेकर जाने वाले वाहन को जाने दिया जा रहा था। सिरसा में सुबह साढ़े पांच बजे आने वाली गंगानगर रेवाड़ी ट्रेन व साढ़े छह बजे आने वाली किसान एक्सप्रेस रवाना हो गई लेकिन सुबह 10 बजे पहुंची रेवाड़ी फाजिल्का ट्रेन को प्रदर्शनकारी किसानों ने रोक दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस व रेलवे पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया परंतु किसान अपनी जिद पर डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *