करनाल में वंदे मातरम ट्रेन रोकी

पानीपत 

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। किसान संगठनों के समर्थन में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखने का फैसला किया है। वहीं अनाज मंडियों में आढ़ती भी हड़ताल पर हैं। भारत बंद के आह्वान को देखते हुए रोडवेज ने भी शुक्रवार को बसें ना चलाने का फैसला लिया है। वहीं, सुबह से किसान नेता हाईवे जाम करने के लिए पहुंच गए। करनाल में वंदे मातरम ट्रेन रद्द किए जाने की वजह से स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों का कहना है कि ट्रैक खुलने के बाद ट्रेन को चलाया जाए इस पर स्टेशन अधीक्षक एमएस मीणा ने यात्रियों को खुलने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा। किसानों के भारत बंद के आह्वान पर रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र पर सुबह 6रू40 बजे पहुंची ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए थम गए। बता दे कि रेलवे स्टेशन मोहड़ी से अंबाला के बीच में पड़ने वाले साहा हाल्ट स्टेशन पर किसान सुबह 6रू15 बजे से बैठे गए। जिस कारण उचाहार एक्सप्रेस ट्रेन को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। ट्रेन में लगभग 550 से अधिक यात्री ट्रेन में मौजूद है। जीआरपी थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। रेलवे स्टेशन की स्थिति पीसफुल है। वही सुबह 6रू40 बजे से ट्रेन रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र में रुकी हुई है। रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र की ओर से सभी यात्रियों के लिए खाने का इंतजाम करवाया जा रहा है। किसी भी यात्री को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *