होली को लेकर अंबाला से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ 

होली पर्व को लेकर शहर से बेशक एक ही ट्रेन शुरू की गई है लेकिन रेलवे की ओर से अंबाला रेलवे स्टेशन से कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने कर ऐलान किया जा चुका है। इसी कड़ी में होला मोहल्ला के अवसर पर अंबाला कैंट और नंगलडैम के बीच दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस स्घ्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को पर्व पर अपने गंतव्य पर जाने में मदद मिलेगी। होला मोहल्ला के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे अंबाला और नंगलडैम के बीच एक दैनिक अनारक्षित एक्घ्सप्रेस ट्रेन संख्घ्या 04533-04534 का संचालन किया जा रहा है।
अंबाला मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि 04533 अंबाला कैंट-नंगलडैम दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 25 मार्च से एक अप्रैल तक अंबाला कैंट से सुबह 11ः35 बजे जाएगी। ट्रेन उसी दिन दोपहर 03ः25 बजे नंगलडैम पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04534 नंगलडैम-अम्बाला कैंट दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस स्घ्पेशल दिनांक 25 मार्च से 01 अप्रैल तक नंगलडैम से सांय 05ः20 बजे चलेगी और उसी दिन रात 09रू20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *