अक्षय ऊर्जा विभाग की योजनाए बंद अब सोलर लालटेन ही मिलेगी
हिसार
अक्षय ऊर्जा विभाग की लगभग सभी योजनाएं अब बंद हो गई हैं। इसमें लक्ष्य के अनुरूप लोगों ने सौर ऊर्जा से जुड़ी उत्पादों को ले लिया है। मगर सबसे बड़ी दिक्कत कोरोना काल के समय आई। जब लोगों के आवेदन को ले लिए गए मगर उन्हें उपकरण मिलने में देरी हुई। कई कंपनियों के पास उपकरण बनाने और सप्लाई करने के लिए स्टाफ नहीं था, जिसके कारण लोगों को इन योजनाओं का लाभ देरी से मिला। अब जब सभी योजनाएं बंद हो गईं हैं तो एक ही योजना को संचालित किया जा रहा है। वह है मनोहर ज्योति योजना, जिसके तहत लोगों को सौर ऊर्जा आधार लाइटें मुहैया कराई जा रही है। जिसमें नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (हरेडा) द्वारा बिजली रहित घरों व ढ़ाणियों में रहने वाले परिवारों को बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सोलर घरेलू लाइटिग सिस्टम (मनोहर ज्योति) अनुदान दर पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह लाइटिग सिस्टम पात्र लाभार्थियों को 7 हजार 500 रुपये के लाभार्थी अंश पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
