धान खरीद की तैयारी शुरू की

रुड़की।

तहसीलदार रेखा आर्य ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। धान क्रय केंद्रों पर बारदाना, तोल कांटा और अन्य सुविधाओं का जायजा लेने के निर्देश शासन ने दिए थे। जिन धान क्रय केंद्रों पर किसी भी सामान की कमी पाई जाती है। उसकी रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जानी है। ताकि समय रहते धान क्रय केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। तहसीलदार रेखा आर्य ने यूसीएफ भगवानपुर तथा यूसीएस चुड़ियाला का निरीक्षण किया। जिसमें चुड़ियाला धान क्रय केंद्र बंद पाया गया। भगवानपुर धान क्रय केंद्र में कुछ सुविधाओं में अभी कमी है। जिसकी रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *