सपना चौधरी आज होंगी शो स्टॉपर

देहरादून।

फैशन वॉक मैनेजमेट की ओर से हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय कमल ज्वैलर्स-ब्लेंडर्स प्राइड देहरादून फैशन वीक के दूसरे दिन टीवी एक्ट्रेस आदित्री दीपिका ने मंच पर जलवे बिखेरे। 24 सितंबर से 26 सितंबर तक चलने वाले इस फैशन वीक और लाइफ स्टाइल शो में शनिवार को दूसरे दिन आईएनआईएफडी के स्टूडेंट्स की ओर से थारू ट्राइब के फैब्रिक की ड्रेस तैयार की गई। जिसे मॉडल्स ने रैम्प पर प्रस्तुत किया। जो कि आकर्षण का केंद्र रही। शो के दौरान आदित्री दीपिका ने अन्नपूर्णा कोटारिया की डिज़ाइन की हुई ड्रेस पहन रैंप पर जलवे बिखेरे। इस मौके पर अभिषेक वशिष्ठ, आईएनआईएफडी रुड़की, पीआईएफटी सहारनपुर, लक्ष्मी रावत, हरीश के वशिष्ठ, सुप्रिया कोलकाता, आयुषी सोनी और शिवानी सोनी जयपुर, अन्नपूर्णा, यक्षान डिज़ाइनर की ड्रेस में मॉडल्स ने रैम्प वॉक की।
रविवार को यानी शो के अंतिम दिन मुकेश दुबे, हैदर अली, फहद, औरैन नायाब,आदिल मिर्जा, तानिया सेन मजूमदार, सुजय दास गुप्ता, समीर बर्मन, नाजिन अली, अनुप्रिया शर्मा, कोमल राय, रोहित रॉय जैसे डिज़ाइनर यहां पहुंचेंगे। सिनमित कम्युनिकेशन्स के ओनर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि सुजय दास की ड्रेस बिग बॉस में जाती हैं तो वहीं इनमें से कई ड्रेस डिज़ाइनर की ड्रेस फिल्मों में पहनी जा चुकी है। दलीप सिंधी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को सपना चौधरी डिज़ाइनर रोहित रॉय की शो स्टॉपर रहेंगी। जबकि शनिवार को टीवी एक्ट्रेस दीपिका आदित्रेय शो में पहुंची।शो कोरियोग्राफर में आकांशा गुप्ता, अजेंद्र गौतम, जैज़, हेमंत कालिया शामिल रहे। कमल ज्वेलर्स, ब्लेंडर्स प्राइड, उत्तराखंड टूरिज्म, फैशन डिज़ाइनर कॉउंसिल ऑफ उत्तराखंड, जेबीसीसी, नेहा क्लासिस्ट इंस्पिरेशन पीआर ने विशेष सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *