मिलावटी घी बनाने के कारखाने का भंडाफोड़
देवास।
देवास की कोतवाली पुलिस ने शहर के त्रिलोक नगर में मिलावटी घी बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए एक क्विंटल मिलावटी घी सहित करीब पांच लाख रुपये का माल जब्त किया है। यहां सांची और अमूल के रैपर लगाकर नकली घी पैक किया जाता था और इसे मूल ब्रांड के घी से कम कीमत में बेच दिया जाता था। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
