लायंस क्लब ने गोद लिया हिमुडा का ग्रीन एरिया

सोलन  :

लायंस क्लब परवाणू-कालका ने परवाणू के सेक्टर-6 स्थित अधिशासी अभियंता हिमुडा के आवास के पास ग्रीन एरिया को गोद लेकर लायंस नेचर पार्क बनाया। वीरवार को अध्यक्ष समिंदर गर्ग की अध्यक्षता में लायंस क्लब के सदस्यों ने पार्क में सफाई कर पौधरोपण किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के डा. दिनेश दीपक जोशी मौजूद रहे।  उनके साथ लायन रमन गुप्ता एमसीसी, लायन भारत भूषण दुआ विडीजी 2 , लायन चमन लाल गुप्ता पीडीजी, लायन रवि महरा पीडीजी विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। यह जानकारी अध्यक्ष समिंदर गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब की ओर से शहर के पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने व शुद्ध बनाने के लिए इस पार्क में पौधरोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख क्लब द्वारा ही की जाएगी तथा इन्हे ट्री-गार्ड लगाकर सुरक्षित किया जाएगा। समिंदर ने बतया कि लायंस क्लब न केवल देश में बल्कि विदेश में भी सामजिक कार्यों में अग्रिम भूमिका निभाता है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव विकास सेठ, सचिव एके खुश्वाहा, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पवन सामंत, विनीत गोयल, पूजा गोयल, पीके शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *