ऑस्ट्रेलिया ने काबुल हवाईअड्डे के संबंध में सुरक्षा अलर्ट जारी किया

कैनबरा ।

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान में अपने नागरिकों को काबुल हवाईअड्डे न जाने की सलाह दी है जहां आतंकवादी हमला होने का बहुत गंभीर खतरा है।
इसने कहा कि हवाईअड्डा परिसर में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने और अगले आदेश की प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है।
ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिसे पायने ने कहा कि यह यात्रा परामर्श ब्रिटेन और न्यूजीलैंड की संशोधित यात्रा सलाह के समान है। काबुल में अमेरिकी दूतावास ने अनिर्दिष्ट सुरक्षा मुद्दे पर अमेरिकी नागरिकों को हवाईअड्डे के तीन विशिष्ट द्वारों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले हफ्ते बुधवार से करीब 4,000 लोगों को हवाईअड्डे से सुरक्षित निकाला है जिनमें से 1,200 को कल रात निकाला गया।
उन्होंने कहा, बेहद खतरनाक माहौल बना हुआ है।
मॉरीसन ने कहा,  खतरा एवं जोखिम हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है, जैसा कि हम हमेशा से जानते थे कि ये बढ़ेगा, और इसलिए हम जल्दबाजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *