30अगस्त को मनायी जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
रुडक़ी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है। जिसे हर साल भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी तिथि को रोहिणी नक्षत्र, वृष राशि में हुआ था। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। इस बार यह भगवान श्रीकृष्ण का 5248वां जन्मोत्सव होगा। बताया कि अष्टमी तिथि 29 अगस्त को रात 11. 25 बजे से शुरू होगी। अष्टमी तिथि का समापन 30 अगस्त को रात 1: 59 मिनट पर होगा। पूजन का मुहूर्त 30 अगस्त को रात 11:59 बजे से 12: 44 बजे तक रहेगा।
