भाजपा के बूथ कार्यकर्ता करेंगे स्मार्टफोन धारक मतदाताओं की सूची तैयार
रुडक़ी
भाजपा के लक्सर नगर व देहात मंडल की बूथ समितियों की संयुक्त सत्यापन कार्यशाला सुल्तानपुर में आयोजित की गई। कार्यशाला में बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के स्मार्टफोन धारक मतदाताओं की सूची तैयार करने के साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी का प्रचार प्रसार करने का आहवान बूथ समितियों से किया गया। लक्सर विधायक के प्रतिनिधि अजय गुप्ता ने नगापालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति व अन्य अतिथियों के साथ दीपक जलाकर कार्यशाला की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ समितियों का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है। वे वोटर के सीधे संपर्क में रहकर उन्हें संगठन और सरकार की रीति नीति की जानकारी दे सकते हैं। नगर मंडल अध्यक्ष बिशनपाल कश्यप व देहात मंडल अध्यक्ष चौधरी राज सिंह ने कहा कि सरकार ने गरीब, मजदूर, पिछड़े, दलित लोगों के कल्याण की बहुत सी योजनाएं चला रखी हैं। जरुरी है कि इन योजनाओं की हर परिवार का जानकारी हो। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी निपेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि बूथ पर जितने मतदाताओं के पास स्मार्टफोन हैं, बूथ समिति उनकी सूची तैयार कर सोशल मिडिया के जरिए उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भेज सकती है। प्रस्ताव का सभी ने अनुमोदन किया। लव शर्मा ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इक_ा होकर पीएम के कार्यक्रम मन की बात को सुनने की अपील की। बूथ समिति सत्यापन अभियान के विधानसभा संयोजक सुशील रावत ने सत्यापन करने का तरीका समझाया। इसमें जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ममता गौतम, राजेश गुप्ता, डॉ. पवन चौहान, नरेश शर्मा, करुणेश शर्मा, अरविंद अग्रवाल, राजवीर कश्यप, पृथ्वी सिंह राणा, पवन सैनी, दीपक सैनी, अमरीश सैनी, धीर सिंह, मनोज अग्रवाल, सुनील चौहान, रोहताश सैनी सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
