नरेंद्रनगर विस क्षेत्र में पांच मोटर मार्गों के डामरी और सुधारीकरण को मिली स्वीकृति

नई टिहरी।

नरेंद्रनगर विधानसभा में अब पांच मोटर मार्गों के हालात सुधरेंगे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर विधानसभा में पांच मोटर मार्गों के डामरीकरण और सुधारीकरण को शासन की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। इस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है। 10 करोड़ रुपए की लागत से नरेंद्रनगर विस में पांच सडक़ों (करीब 16 किलोमीटर लंबी सडक़) का डामरी और सुधारीकरण किया जाना है। इसमें नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में अटाली तल्ली मल्ली मोटर मार्ग तक, खांकर से सुनारकोट मोटर मार्ग तक, कोट बैंड से टिपली मोटर मार्ग तक, वीडोन से थान मोटर मार्ग तक और गंगासार गांव के मोटर मार्ग का डामरी और सुधारीकरण कार्य किया जायेगा। इस पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के विकास को मंत्री सुबोध उनियाल सदैव तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *