लोकतंत्र की नींव का आधार मतदाता: डॉ. सुनीता  

रुड़की(आरएनएस)।    बीएसएम कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसका शुभारंभ कर नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र की नींव का आधार मतदाता ही है। स्वस्थ शासन प्रणाली के लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। प्राचार्य गौतमवीर ने कहा कि मतदान एक निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया है। कहा कि आप निडर और निष्पक्ष होकर अपने मत का प्रयोग करें। निदेशक रजनीश शर्मा ने कहा कि मतदान न केवल आपका अधिकार है बल्कि यह प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *