अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ कार्य करें: कौशिक
हरिद्वार(आरएनएस)। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जाकर भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराना है। अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ कार्य करना है। यह बातें उन्होंने गांव चलो अभियान की कार्यशाला के दौरान कही। शुक्रवार को कनखल मंडल के राजपूत धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ले रहा है।
