कारोबार के लिए दो लाख उधार लेकर वापस नहीं किए
देहरादून। कारोबार करने के नाम पर परिचित से 2.65 लाख रुपए उधार लेकर आरोपी ने वापस नहीं लौटए। पीड़ित की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थाना अध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि अनिल कक्कड़ निवासी चंदननगर हाल निवासी शिव गिरधर निकुंज कॉलोनी निकट नालापानी चौक ने शिकायत दी। बताया कि राहुल आसरा निवासी दक्षिणी दिल्ली ओल्ड डबल स्टोरी उनका परिचित है। उसने व्यवसाय के नाम पर उनसे एक बार 70,000 और तीन बार 65-65 हजार रुपए उधार लिए। पीड़ित ने अपनी फर्म से आरोपी के खाते में रकम ट्रांसफर की। आरोप है कि तय समय पूरा होने पर भी आरोपी ने रकम वापस नहीं की। और अब रकम देने से मना कर रहा है फोन भी उठाना बंद कर दिया है। उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
