जिपं अध्यक्ष तोलिया ने की स्कूल भवन के लिए पांच लाख की घोषणा

हल्द्वानी। ब्लॉक स्थित राउमावि ओखलढूंगा में अभिभावकों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के भवन व फर्श, दीवार की मरम्मत के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। साथ ही डेढ़ लाख का चैनल दान किया गया। उन्होंने बच्चों से लगन व मेहनत के बलबूते क्षेत्र का नाम रोशन करने को प्रेरित किया।
समाज सेवी हेमंत गोनिया की पहल पर नैनीताल के गुमनाम समाजसेवी बिष्ट परिवार ने दो पानी की टंकी, एक टुल्लू पंप, नल फिटिंग का समान व 23 हजार रुपए का समान बच्चों के लिए दान दिया। हल्द्वानी तिवारी टूरिस्ट होटल के मालिक प्रदीप तिवारी ने रजिस्टर, पैन, बॉक्स आदि प्रदान की। यहां प्रमोद तोलिया, प्रकाश आर्य, हीरा संभल, रतन खम्पा, दीप्ति, प्रमोद त्रिपाठी, वंश गोनिया, ध्यान सिंह नेगी, विक्रम कुमार, अतुल बिष्ट, बालम संभल, हीरा संभल, ललित मोहन संभल, प्रधान चिराग बोरा, ललित मोहन तिवारी, कपिल तिलारा रहे। प्रधानाचार्य हेमंत खोलिया ने सभी का आभार जताते हुए हेमंत गोनिया के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *