दिल्ली से इंदौर तक सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल के भाव टूटे

नई दिल्ली ।

विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट रही, जबकि मांग होने से सोयाबीन तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे। बाकी तेल-तिलहन के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे। मांग प्रभावित होने से सरसों तेल- तिलहन कीमतों में भी गिरावट देखी गई।
वहीं, इंदौर के खाद्य तेल बाजार में बुधवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। कपास्या खली 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम सस्ती बिकी। स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में बुधवार को मसूर 50 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।  चना की दाल 100 रुपये और तुअर की दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।
दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे-  (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन – 8,750 – 8,775  (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 5,800 –  5,885 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,750 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,870 – 1,995 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,655 -2,680 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,735 – 2,845 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,200 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,850 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,700
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,150 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,150 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली-  12,800 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,630  (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6,600 – 6,700, सोयाबीन लूज 6,400 – 6,500 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *