कीमती धातुओं पर दबाव

मुंबई,।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव का असर घरेलू स्तर पर भी दिखा जहां सोने में मामूली बढोतरी दर्ज की गयी जबकि चाँदी गिरावट में रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर 1786.41 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.02 प्रतिशत उतरकर 1782.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.31 प्रतिशत गिरकर 22.40 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 25 रुपये की बढ़त लेकर 48085 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 28 रुपये बढक़र 47950 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 211 रुपये गिरकर 61617 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 165 रुपये फिसलकर 61941 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *