सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
चमोली। मेहलचौंरी के खेल मैदान में बुधवार से गैरसैंण प्रखड़ की तीन दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हो गयी। मार्च पास्ट में राआइंका मेहलचौंरी प्रथम, राजीवगांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण दूसरे तथा राइंका आगरचट्टी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर -19 आठ सौ मी दौड़ में दिव्याशु,मनीष, अजय तथा भवानी,मनीषा, रोशनी पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। खेलों का विधिवत आगाज ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल ने किया। बीईओ विनोद सिंह की अध्यक्षता एवं केएस कंडारी के संचालन में हुये इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 41 माध्यमिक विद्यालयों में 32 प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान जिपंस बलवीर रावत, खेल संयोजक जेएस रावत,प्रधानाचार्य मनवर नेगी, दशरथ कंडवाल, हितेन्द्र बिष्ट, मोहन नेगी, डीएस कुंवर, मनवर रावत, धीरज भंडारी, सुनीता रावत, दमयंती बिष्ट मौजूद रहे।
