गोपेश्वर में राज्यस्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ
चमोली। गोपेश्वर में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान और मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों की अंडर 14 अंडर17 और अंडर 19 के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल बच्चों को मानसिक और शाररिक मजबूती प्रदान करता है। नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि जनपद चमोली से निकले खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवा रहे हैं।
