पीजी कालेज जोशीमठ में पीटीए का हुआ गठन
चमोली। महाविद्यालय जोशीमठ में पीटीए का गठन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीएन खाली ने बताया कि महाविद्यालय परिवार, नगर एवं क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पीटीए का गठन किया गया है। अभिभावक शिक्षक संघ का गठन करते हुए कलम सिंह राणा अध्यक्ष, भगत सिंह उपाध्यक्ष, राजेन्द्र राणा सचिव, उमेश राणा कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं। प्राचार्य एवं पीटीए के संरक्षक डॉ. वीएन खाली कहा कि देश का यह अंतिम महाविद्यालय है जिससे आगे भारत चीन की सीमा व सरहद लग जाती है इस लिए भौगौलिक दृष्टि से महाविद्यालय जोशीमठ काफी महत्वपूर्ण है विद्यालय की विविध शैक्षणौत्तर गतिविधियों एवं समस्याओं के नीदान हेतु सर्वोत्तम मार्ग स्थापित करने में अभिभावक शिक्षक संघ महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
