युवाओं ने किया प्रदर्शन
रुड़की। देहरादून में युवा बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ रुड़की में युवा सड़क पर उतर आए। युवाओं के अचानक से प्रदर्शन में शामिल होने से पुलिस जुलूस पर लगातार नजर रखती रही। देहरादून में लाठीचार्ज के विरोध में बेरोजगार संघ ने बंद का आह्वान किया था। हालांकि, रुड़की में बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। सुबह करीब ग्यारह बजे अलग-अलग कोचिंग संस्थानों से जुड़े छात्र मालवीय चौक पर एकत्र हुए। इसकी पुलिस को भी नहीं थी। युवा पहले जांच उसके बाद भर्ती की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। मालवीय चौक से गणेशपुर पुल होते हुए स्टेट हाइवे से युवा तहसील स्थित जेएम कार्यालय पहुंचे। प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
