पोषण दिवस धूमधाम से मनाया
विकासनगर। बाल विकास परियोजना ओर से रविवार को त्यूणी क्षेत्र में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत पोषण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महिलाओं को मोटे अनाज और नंदा गौरा योजना की जानकारी दी गई। कार्यकत्री सविता देवी ने ग्रामीण महिलओं को पौष्टिक आहार वितरित कर मोटे अनाज लेने की सलाह दी। बताया की गर्भवती महिलाओं को अपनी जांच समय-समय करानी चाहिए, जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। बताया गर्भावस्था के दौरान उचित खानपान पर ध्यान देना चाहिए। बताया कि गर्भ में लिंग परीक्षण, कन्या भ्रूण हत्या करना एक अपराध है। उन्होंने पोषण मिशन और सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाभदायक योजनाएं की जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं को नंदा गौरा योजना की भी जानकारी दर गई और स्तनपान के बारे में भी बताया गया। इस दौरान आशा रानी, आदि मौजूद रहीं।
