दशोलीगढ़ दिवा पथ पौधरोपण अभियान चलाया
चमोली। हिमाद संस्था के नेतृत्व में हड़कोटी, सोनला, जैंटी, कंडारा, सुनाली आदि गांवों की महिलाओं ने गांवों में 100 से अधिक पौधरोपण कर दशोलीगढ़ दिवा पथ पौधरोपण अभियान चलाया। संस्था के डॉ. डीएस पुंडीर ने बताया कि महिलाओं ने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया है। वहीं महाविद्यालय कर्णप्रयाग में हरेला पर्व के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। एनएसएस की प्रभारी डॉ. चंद्रावती टम्टा के नेतृत्व में स्वयं सेवियों ने अभियान चलाया।
