शांतिभंग करने पर एक पर कार्रवाई
पिथौरागढ़। नगर में शराब पीकर अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति पर पुलिस कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति शराब पीकर अराजकता फैला रहा है। हेड कांस्टेबल देवराम के नेतृत्व में हाईवे पेट्रोल यूनिट मौके पर पहुंची। इस दौरान प्रदीप सिंह अराजकता करता हुआ मिला। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भादवि की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।
