बिजली चोरी में कार्रवाई जारी चार के खिलाफ मुकदमा



रुद्रपुर। बिजली विभाग ने भगचुरी गांव में बिजली चोरी के चार मामले पकड़े। रविवार को एसडीओ अंबिका के नेतृत्व में टीम ने भगचुरी गांव में छापा मारा। इस दौरान गांव के जोगेंद्र मौर्य, कन्हैया लाल, बिंदू सिंह एवं रेखा देवी एलटी पोल से पहले कट लगाकर बिजली चेारी करते पकड़े गए। एसडीओ अंबिका यादव की तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध 135 विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। एसडीओ यादव ने बताया कि लगातार छापेमारी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *