पछुवादून-जौनसार बावर के बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़
विकासनगर
दो दिन बाद खुले बाजारों में सोमवार को खूब चहल पहल रही। पछुवादून से लेकर जौनसार बावर के बाजारों में दिनभर ग्राहकों बाजारों में पहुंचकर खरीदारी की। वहीं जौनसार बावर के बाजारों में भी ग्रामीणों जमकर भीड़ उमड़ी। लोडर और अन्य वाहनों में सवारियों को जगह न मिलने पर जमकर ओवरलोडिंग हुई। पछुवादून क्षेत्र के विकासनगर से लेकर हरबर्टपुर, सेलाकुई, सहसपुर, डाकपत्थर में दो दिन बाद बाजारों के खुलने पर लोग सुबह आठ बजे दुकानों के खुलते ही बाजारों में खरीदारी के लिए निकल पड़े। लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। शाम पांच बजे तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं जौनसार बावर के बाजारों कालसी, साहिया, चकराता व त्यूणी के बाजारों में भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खरीदारी करने पहुंचे। क्षेत्र मुख्य के व्यवसायिक केन्द्र त्यूणी बाजार में खूब चहल-पहल दिखी। की तरफ से आ रही गाडिय़ों में ओवर लोड छतों पर बैठकर ग्रामीण बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। नया बाजार, शिमला रोड स्थित गुतियाखाटल में सुबह साढ़े आठ बजे से ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो दोपहार बाद ढाई बजे के बाद बाजार से भीड़ छटनी कम होने लगीं। भीड़ का रैला लगने से बार-बार बाजार में जाम लगता रहा। जिससे महिलाओं और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीर रावत, व्यापारी बलबीर चौहान, चतर चौहान, राजू कुकरेजा, हरीश कुकरेजा, महेन्द्र कुकरेजा, रमेशपाल, फकरू आदि व्यापारियों का कहना है कि ढाई महीने बाद आज बाजार में खरीदारी करने लोग पहुंचे। दो महीने पूरे मंदी में गुजरे, जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी।
