अखिल भारतीय ब्रहम ऋषि महासंघ ने किया ब्रह्मऋषि महाकुंभ का आयोजन

हरिद्वार।  अखिल भारतीय ब्रहम ऋषि महासंघ के तत्वाधान में दो दिवसीय ब्रह्म ऋषि महाकुंभ प्रेम नगर में आयोजित किया गया है। जिसमें देश विदेश से ब्रह्म ऋषि समाज के बुद्धिजीवी, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक विभूतियां भाग ले रही हैं। यह जानकारी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केवल ब्रह्म ऋषि समाज ही ऐसा समाज है जो राजनीति से प्रेरित कार्य नहीं करता। बल्कि हम अपने समाज को धर्म और राष्ट्र की दिशा में चलने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारे समाज में हमेशा विकट परिस्थितियों में देश और धर्म की रक्षा के लिए हर संभव बलिदान दिए हैं। हम अपने समाज को अपनी इस विशिष्ट परिपाटी से जोड़े रखने के लिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं। जिसके प्रथम चरण में मैं भी ब्रह्म ऋषि अभियान के अंतर्गत 20 लाख ब्रह्म ऋषियों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रेम नगर आश्रम में शनिवार और रविवार दो दिवसीय ब्रह्मर्षि महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। संस्था की राष्ट्रीय महामंत्री उदिता त्यागी ने बताया कि ब्रह्मर्षि समाज देश और धर्म के लिए कैसे अधिक से अधिक उपयोगी बने और हमारे युवा कैसे देश के विकास और धर्म में अपना योगदान दें। यह मंथन अब हमें करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गौरवशाली पूर्वजों ने जो बलिदानी परंपरा इस देश में बनाई थी उसे समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। हमें अपने देश और धर्म की रक्षा की अपनी परंपरा को आगे ले जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *