सराहनीय कार्य करने पर चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड एसआई सूरज कण्डारी पुरस्कृत
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा निरन्तर अधीनस्थ कार्मिकों का मनोबल बढ़ाने एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु समय-समय पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जा रहा है। उनके द्वारा यात्रा व्यवस्था के सफल संचालन हेतु लगे पुलिस कार्मिकों के नियुक्ति स्थल पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुने जाने तथा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करने पर उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है।
08 जून को जनपद में यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण हेतु पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुण के भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने देखा कि चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उप निरीक्षक कुलेन्द्र सिंह रावत एवं चौकी गौरीकुण्ड में ही नियुक्त उप निरीक्षक सूरज कण्डारी द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं कुशलता से किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने इन दोनों कार्मिकों को नगद रुपये 500-500 की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से सम्मानित हुए दोनों पुलिस कार्मिकों को शुभकामनायें प्रेषित की गई हैं।
