सिंगटाली मोटर पुल निर्माण को लेकर सतपुली में धरना

पौड़ी। नगर पंचायत सतपुली के हनुमान मंदिर प्रांगण में सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति और व्यापार मंडल सतपुली व क्षेत्र वासियों के द्वारा सिंगटाली पुल निर्माण को लेकर रविवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने कहा कि सिंगटाली मोटर पुल को लेकर कई वर्षों से संघर्षरत है। साथ ही उन्होंने पुल न बनाये जाने को लेकर सरकारों को घेरा और कहा कि मोटर पुल निर्माण न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पुल निर्माण नहीं हुआ तो जनता आने वाले समय में चारधाम यात्रा मार्ग में चक्का जाम करने को बाध्य होगी। इस दौरान सिंगटाली मोटर पुल निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों द्वारा प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा गया । इस मौके पर सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति अध्यक्ष उदय सिंह नेगी, संरक्षक हर्षवर्धन बड़थ्वाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, सुरजन रौंतेला, नगर पंचायत पार्षद थामेश्वर कुकरेती, क्षेपस दावड़ संदीप राणा, ग्राम प्रधान मरोड़ा मनियारस्यू भारती नेगी, सुमिला देवी ग्राम पंचायत सेनार, सुनील डडरीयाल, दीप चंद्र शाह ग्राम प्रधान किंसूर, प्रहलाद सिंह नेगी ग्राम प्रधान कांडी, राजेश रतूड़ी, मतवार सिंह नेगी, धनवीर सिंह राणा, रणधीर सिंह, विकास रावत ग्राम प्रधान बौंसाल, बालेश्वर चौधरी, गजेंद्र सिंह विष्ट, आनंद प्रकाश, सोहन सिंह विष्ट, विक्रम सिंह नेगी ग्राम प्रधान झेड़, राजेंद्र सिंह नेगी, पृथ्वीधर काला सहित अनेक लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *