स्कूल में रखी पेयजल पाइपलाइन ले गए चोर


हल्द्वानी। प्राथमिक विधालय मंगलार में ताले तोड़कर चोर पेयजल पाइपलाइन सहित कई चीजें ले गए। शनिवार को विधालय की शिक्षिका कमलेश कोठारी ने तहरीर देकर बताया कि चार अप्रैल को चोरों ने विधालय के ताले तोड़कर पाइप लाइन, नल व टोटियां चुरा ली। कहा कि उस दिन विधालय में अवकाश था। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरें खंगाले जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *