ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में हुआ ,जिस लाहौर नी वेख्या..। नाटक का मंचन

देहरादून। स्पिक मैके ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में भोपाल के नया थिएटर द्वारा आयोजित नाटक ‘जिस लाहौर नी वेख्या वो जान्मिया ही नहीं की मेजबानी की। नाटक का निर्देशन रामचंद्र सिंह ने किया। नया थिएटर मंडली ने हिंदी के करीब 100 मिनट अवधि वाले नाटक ‘जिन लाहौर नहीं वेख्या, वो जन्मिया ही नहीं’ का मंचन किया। यह नाटक भारत-पाक विभाजन के दौरान लाहौर में एक बूढ़ी औरत, जो पाकिस्तान में ही रहने का विकल्प चुनती है और मुस्लिम और हिंदू परिवारों के साथ उसके अनुभव, प्यार और नफरत को दर्शान वाली एक मार्मिक कहानी है। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों व अतिथियों ने नाटक की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन एसआरएफ फाउंडेशन ने किया। नया थिएटर ग्रुप की स्थापना 1959 में रंगकर्मी हबीब तनवीर ने की थी। नया थिएटर एक पेशेवर टूरिंग थिएटर कंपनी है जो पूरे भारत के साथ विदेशों में कई जगहों पर लगातार प्रस्तुति देती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *