केवाईसी के नाम पर 62 हजार की ठगी

देहरादून। केवाईसी के नाम पर रायपुर में एक युवक से 62 हजार की ऑनलाइन ठगी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहस्रधारा रोड रायपुर निवासी मंदीप सिंह पुत्र जसीर सिंह ने शिकायत कर बताया कि 6 मार्च को उनके मोबाइल नंबर केवाईसी की डिटेल अपडेट करने के लिए लिंक आया। जिसमें योनो एसबीआई ऐप का पेज खुला। जन्मतिथि डालने के बाद ओटीपी आया और खाते से 62 हजार 620 रुपये उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत तत्काल 1930 पर भी की। एसओ अमरजीत रावत ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *