चम्पावत में कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया

चम्पावत । चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने पेट्रो पदार्थों और अन्य खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।
गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टेशन से मोटर स्टेशन तक रसोई गैस सिलेंडर के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने घंटी बजाकर नारेबाजी की। मोटर स्टेशन में प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते दस दिन से पेट्रो पदार्थों और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा अन्य खाद्य सामग्री के दाम भी आसमान छू रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने के प्रति गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद महंगाई बढ़ाने से साफ है कि भाजपा सिर्फ वोट के लिए राजनीति करती है। उन्होंने शीघ्र महंगाई पर अंकुश नहीं लगाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, विकास साह, हरीश चौधरी, विमला माहरा, विमला पुजारी, प्रकाश बोहरा, डॉ.महेश ढेक, उमेश खर्कवाल, भूपेंद्र सिंह महर, अशोक कार्की, तारा दत्त जोशी, सौरभ साह, बाला दत्त थ्वाल, मयूख चौधरी, दीपक तड़ागी, हरीश उप्रेती आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *