परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम करेंगे बच्चों से संवाद

रुड़की।

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-दो के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के 45 केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शत-प्रतिशत सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों से दो-दो छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करेंगे। कुमार ने बताया कि देहरादून संभाग के समस्त केंद्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को यह कार्यक्रम दिखाने एवं इसमें भाग लेने के लिए व्यापक स्तर पर हर तरह से तैयारियां की जा रही हैं। उन्हें यह कार्यक्रम विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट बोर्ड, टीवी, कंप्यूटर आदि के माध्यम से दिखाया जाएगा। हरिद्वार जिले के तीनों केंद्रीय विद्यालय व एक जवाहर नवोदय विद्यालय में जिनमें केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल, केवि वन रुड़की एवं टू रुड़की शामिल है और इन विद्यालयों में लगभग 5000 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित आर्ट गैलरी भी प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षा पर चर्चा का 5वां संस्करण एक अप्रैल 2022 को आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *