निर्वाण दिवस पर दीनदयाल उपाध्याय को किया याद


ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पंडित दीनदयाल के कार्यों को याद किया गया। शनिवार को रेलवे मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारतीय जन संघ के अध्यक्ष रहे और समाज सेवा में भी उनकी सक्रिय भागेदारी रहती थी। उन्होंने अखंड और सशक्त भारत का सपना देखा। उनके देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से प्रभावित होकर ही भाजपा ने उनके विचारों को ग्रहण किया। मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में एक सप्ताह 11 फरवरी से 17 फरवरी तक संपूर्ण प्रदेश में समर्पण निधि दिवस मनाया जा रहा है। मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, मंडल प्रभारी राजकुमार राज,मनोज ध्यानी, दिनेश सती, दीपक धमीजा, चेतन शर्मा, प्रभाकर शर्मा, रीता गुप्ता, राजकुमारी पंत, ऋषि राजपूत, शिव कुमार गौतम, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, संजय कुमार, अविनाश अग्रवाल, सौरभ गर्ग, रमन अग्रवाल, दीपक बिष्ट, सतीश सिंह, रंजन अंथवाल, नितिन सक्सेना, जगावर सिंह, सुभाष जायसवाल, उषा जोशी, रमन अग्रवाल, दीपक, त्रिलोक परमार, सिमरन गाबा, रीता गुप्ता, सुधा असवाल, राजेश्वरी, अनीता तिवारी, राजकुमारी पंत, विवेक गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
चिंतक और समर्पित नेता थे दीनदयाल: अग्रवाल
ऋषिकेश। बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता रहे। वह एक गम्भीर दार्शनिक एवं चिंतक होने के साथ-साथ एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये। भाजपा की स्थापना के समय से ही वह इसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *