हिंदुत्व का नारा देने वाली भाजपा सरकार में शवो का अनादर शर्मनाकः चौ. रुद्रसैन

सहारनपुर

गंगा किनारे लाश मिलने के प्रकरण में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए इस प्रकार के बयान दे रही है जबकि वास्तविकता यह है कि इसके लिए पूरी तरह प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।गंगा किनारे शव मिलने के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ट्वीट पर सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कहना कि 3 साल पहले भी गंगाजी के किनारे की ऐसी ही तस्वीर थी उस समय भी भाजपा सरकार थी तो भी उस पर ध्यान नहीं दिया गया जो सरकार की गैर जिम्मेदारी को दर्शाती है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए इस प्रकार के बयान बाजी कर रही है लेकिन उन्हें इस बात का भी अहसास होना चाहिए कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है ऐसे में मुख्यमंत्री का यह ट्वीट अच्छे निंदनीय है क्योंकि हिंदुत्व का नारा देने वाली इस भाजपा सरकार में जिस प्रकार से शवों का अनादर हो रहा है यह बेहद शर्मनाक मामला है और उस पर मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना कि 3 वर्ष से गंगा किनारे की यही तस्वीर है यह सरकार की गैर जिम्मेदारी को दर्शाता है ऐसे में सरकार प्रदेश की जनता से माफी मांगे और शवों के हो रहे अनादर को रोकने का काम करें जिससे कि भविष्य में ऐसे मामलों की पुर्नवृत्ति न हो। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बान्दुखेड़ी,सहदेव गुज्जर,बालिस्टर चौधरी, संजीव न्यागांव,सुमित चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *