एक जून से न्यायालय, सूचना, सरकारी कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों का कोविड वैक्सीनेशन होगाः मुख्य चिकित्सा अधिकारी

सहारनपुर

जनपद में एक जून 2021 से 18 से 44 वर्ष की आयुवर्ग के नागरिकों के लिए प्रतिदिन 04 कार्यस्थल कोविड वैक्सीनेशन संेटर (सीवीसी) का आयोजन किया जायेगा। 01 जून से जनपद न्यायालय के कर्मियों, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों तथा दो अन्य सरकारी कार्यालयों में सत्रों का आयोजन किया जायेंगा जिसमंे सरकारी कर्मियांे का कम से कम 50 लोगों का टीकाकरण किया जायेगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बी0एस0सोढी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि जनपदीय न्यायालय हेतु, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कार्यालय में अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों हेतु तथा सरकारी कार्यस्थल के लिए दो सत्र स्थापित किये जायेंगे। सरकारी कार्यस्थल के लिए एक से दो अतिरिक्त कार्यस्थल सी0वी0सी0 स्थापित किये जाएंगे। उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार कार्यस्थल सी0वी0सी0 का स्थान परिवर्तित करते हुये राष्ट्रीय बैंक कर्मी, परिवहन कर्मचारी, रेलवे तथा अन्य राजकीय कार्यालयों को संतृप्त किया जायेगा। एक सरकारी कार्यस्थल सी0वी0सी0 पर राजकीय एवं परिषदीय शिक्षकों को वरीयता दी जायेगी। प्रत्येक कार्यस्थल सी0वी0सी0 पर प्रतिदिन 02 सत्र आयोजित किये जायेंगे। 01 सी0वी0सी0 में 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिक एवं 01 सी0वी0सी0 में 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयुवर्ग के नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जायेगा। इस प्रकार प्रत्येक वर्कप्लेस सी0वी0सी0 पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जायेगा किन्तु इन्हे 02 केन्द्र के रूप में संचालित किया जायेगा।
डॉ0 बी0एस0सोढी ने बताया कि जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग हेतु प्रतिदिन 02 अभिभावक स्पेशल सी0वी0सी0 स्थापित किये जायेंगे, जिसमें 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता-पिता का टीकाकरण सुनिश्चित किया जायेगा। इसके लिए उन्हे पंजीकरण एवं टीकाकरण के समय अपने बच्चे की उम्र 12 वर्ष से कम होने का प्रमाण (आधार कार्डध्जन्म प्रमाण पत्रध्कोई अन्य) पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक में कम से कम 100 नागरिकों का टीकाकरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *