हैल्थ केयर में प्रशिक्षण के आवेदन हेतु अंतिम तिथि 31 मई

सहारनपुर

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर हैल्थकेयर सेक्टर टेªनिंग फोर कोविड-19 के अन्तर्गत 06 विषयों पर सैद्धातिक प्रशिक्षण (जॉबरोल में प्रशिक्षण) के लिए आवेदन पत्र 31 मई तक आमंत्रित किये गये है।
जिला प्रबन्धक कौशल विकास श्री पवन सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 01 जून, 2021 से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि 30 दिन का सैद्धान्तिक प्रशिक्षण एवं उसके उपरान्त 60 दिन का जनपद में संचालित पीएचसीध्सीएचसीध्राजकीय अस्पताल में ऑनजॉब प्रशिक्षण दिया जायेगा।
श्री पवन सिंह ने बताया कि छह विषयांे में जिनमें प्रशिक्षण दिया जायेंगा जनरल डयूटी असिस्टेन्ट, जी.डी.ए.-एडवांस (क्रिटिकल केयर) योग्यता 08वी, 10वीं एवं एमरजेन्सी मेडिकल टैक्निशियन-बेसिक, होम हैल्थ ऐड, फलेबोटामी टैक्निशियन योग्यता 12 वीं विज्ञान वर्ग तथा मेडिकल इक्यूपमेंट टैक्निशियन (बेसिक क्लीनिकल इक्यूपमेंट) योग्यता डिप्लोमा व न्यूनतम आयु समस्त कोर्सों के लिए 18 से 35 वर्ष रखी गयी है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी चयनित कोर्स के नाम सहित अपना बायोडाटा 31 मई तक तक ई-मेल पर भेज सकते है, अथवा 7991200238, 9719315797 नम्बर पर व्हाटसअप कर सकते है। उन्होने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए प्रबन्धक कौशल विकास के कार्यालय राजकीय आईटीआई मंे सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *