मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक सप्ताह के भीतर सामान्य ऑपरेशन शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रधान खत्याड़ी राधा देवी, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, हरीश रावत, मनोज सनवाल, अर्जुन बिष्ट, विनोद कनवाल, त्रिलोक सिंह आदि ने कहा कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। आये दिन मरीजों को रेफर किया जा रहा है। कहा कि मेडिकल कालेज में सामान्य ऑपरेशन तक संचालित नहीं हो सके हैं। जिससे यहां जिला मुख्यालय समेत दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मरीजों को रेफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *