तीन महिलाओं समेत 9 वारंटी गिरफ्तार किए

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत वांछितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित तीन महिलाओं समेत 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने अभियान के दौरान राजू सैनी पुत्र ठगरी सैनी निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, इश्तियाक पुत्र इलियास निवासी डिजाइन सेंटर के पास, एहतेशाम पुत्र इफ्तिखार हुसैन निवासी मोहल्ला अल्ली खां, आरिफ उर्फ लक्की पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला थाना साबिक, सोहेल पुत्र वाजिद हुसैन निवासी मजरा वार्ड नंबर 22, रजवंत कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी कचनालगाजी गड्ढा कॉलोनी, दीपा राणा पत्नी छत्र सिंह राणा निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी, विमलेश पत्नी अजय गुप्ता निवासी भुर्जियों वाली गली, आसिम निवासी मोहल्ला काजीबाग को गिरफ्तार किया। सभी वारंटी अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस अब सभी वारंटियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *