अवैध शराब संग एक गिरफ्तार
चम्पावत। बनबसा-ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया की ग्राम आनंदपुर जाने वाले रास्ते पर आरोपी टिंकू सक्सेना पुत्र मेवा राम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 5 मीना बाजार के पास से 56 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे कास्टेबल सूर्य प्रकार ओर सुरेंद्र कुमार शामिल थे।
