छावनी परिषद का स्वच्छता अभियान रहा जारी
अल्मोड़ा। कैंट क्षेत्र में छावनी परिषद का स्वच्छता अभियान जारी है। एक माह के कार्यक्रम के तहत कैंट की तरफ से वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह और चंदन कुमार नेतृत्व में वृहद स्वच्छता अभियान के तहत छावनी के विभिन्न वार्डों के साथ जल स्रोतों की भी सफाई की जा रही है। शनिवार को कैंट के पर्यावरण मित्रों और अन्य कर्मचारियों ने कोतवाली के पास पेयजल स्टॉक टैंक के आस-पास सफाई अभियान चलाया।
