ऑल इंडिया कोटे के तहत 14 सीटें रिक्त

अल्मोड़ा।  मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में ऑल इंडिया कोटे की पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को काउंसलिंग में एक भी अभ्यर्थी प्रवेश को नहीं पहुंचा। जबकि बीते दिन एक मात्र अभ्यर्थी ने ऑल इंडिया कोटे के तहत प्रवेश लिया। अब दूसरे चरण की काउंसलिंग नवंबर में शुरू होगी। दरअसल, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की सौ सीटों के लिए इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पांच दिनों से चली आ रही काउंसलिंग के अंतिम दिवस शुक्रवार को कोई भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसिलिंग नवंबर में शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया कोटे के तहत 14 सीटें अभी रिक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *