प्रदर्शन कर यूकेएसएसएसी घोटाले की सीबीआई जांच की 

विकासनगर। यूकेएसएसएसी भर्ती घोटाले को लेकर पूर्व दर्जाधारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा कि प्रदेश सरकार घोटाले को दबाने के लिए जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। जिससे भर्ती घोटाले में शामिल लोगों को बचाया जा सके। मंगलवार को पूर्व दर्जाधारी आकिल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमनपुर चौक पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व दर्जाधारी आकिल अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डीजीपी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। डीजेपी ने एसटीएफ को भर्ती घोटाले की जांच करने के आदेश दिए हैं। जबकि जनता की मांग सीबीआई से जांच करने की है। अकील अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता को भ्रमित करने के लिए दिखावा कर रहे हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बड़ी मछलियों को बचाना चाहते हैं। इसलिए सीबीआई जांच से बच रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोंविद सिंह कुंजवाल ने भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपने सगे संबंधियों को सरकारी नौकरियां दी हैं। कहा कि इसकी भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके। आकिल अहमद ने कहा कि दोनों ही सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं और एक दूसरे को बचाने का काम कर रहे हैं। आकिल ने कहा कि सिविल कोड उत्तराखंड में यादि लागू किया जाता हैं तो इस कानून से मुस्लिम समाज के अलावा अन्य समाज के लोगो के भी अधिकार खत्म हो जायेंगे। प्रदर्शनकारियों में किसान नेता राजू तोमर, जगदीश शर्मा, रियासुदीन, शमसाद अली, अलीम खान, परवेज आलम, सकील अहमद, अभय यादव, दीपक जोशी, हरि दर्शन, आशु राणा, आफताब आलम, मेहरबान, मेहताब, आमान, अनवर, सलमान जनेश शर्मा, इब्राहिम, अफसान, शेर अली, फहीम, राहुल, आजाद, कमरुद्दीन, शेर अली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *