स्वच्छता ही सेवा के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

पौड़ी। जिला प्रशासन ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का रोस्टर जारी कर दिया है। कार्यक्रम के तहत 15 सितंबर को पौड़ी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के अलावा कई स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे की ओर से जारी आदेश में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 15 सितंबर को पौड़ी में विकास भवन परिसर के अलावा कंडोलिया ल्वाली मोटर मार्ग पर विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वच्छता अभियान व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए विकास भवन परिसर में डीडीओ तथा कंडोलिया-ल्वाली मोटर मार्ग पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ, डीपीआरओ व स्वजल के परियोजना प्रबंधक को समंवयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि शिक्षा परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के लिए उप जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी को समंवयक बनाया गया है। योजना के तहत 21 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में स्वच्छता रैली, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध की शपथ करवाई जाएगी। 27 सितंबर को सभी विकासखंडों में खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, सरपंच, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ओडीएफ प्लस के विभिन्न घटकों के साथ संवदा कार्यक्रम आयोजित होंगे। जबकि दो अक्तूबर को जिले की ग्राम पंचायतों में खुली बैठके आयोजित कर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *