काली नदी का जलस्तर घटा
पिथौरागढ़। जिले में बारिश थमने के बाद नदियों का जलस्तर भी घटने लगा है। इससे तट के समीप रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को आपदा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक काली नदी का जलस्तर 890.50 मीटर से घटकर 888.90 पहुंच गया है। दरसअल बीते कुछ दिनों से सीमांत में बारिश कम हुई है। इससे काली के साथ ही अन्य गोरी, सरयू नदी का भी जलस्तर कम हुआ है।
