मल्टी स्टोरी पार्किंग को लेकर महामंडलेश्वर को दिया ज्ञापन

रुड़की। तहसील मंदिर परिसर में प्रस्तावित मल्टी स्टोरी पार्किंग को लेकर शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों, अधिवक्ता एशोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव, रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष नवीन कुमार जैन, तहसील के कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज से जीवन दीप आश्रम में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित पार्किंग से भगवान शिव के मंदिर से छेड़छाड़ और अधिवक्ता चैम्बर्स को नुकसान पहुंचाने के विरोध में अपना लिखित ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *